माता महाकाली मंदिर बारली सादड़ी के ग्रामीणों ने थानाधिकारी को एसडीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
भास्कर न्यूज | सादड़ी
बारली सादड़ी माता महाकाली मंदिर में लगे दानपात्र खुलवाने को लेकर मंदिर संचालन समिति सदस्यों व ग्रामीणों ने देसूरी उपखंड अधिकारी के नाम ज्ञापन थानाधिकारी पदमपालसिंह भाटी को दिया। उन्होंने पुलिस संरक्षण में दानपात्र खुलवाने का आग्रह किया है। माता महाकाली सेवा समिति अध्यक्ष किशोर भाटी सहित ग्रामीणों ने बताया कि मंदिर की सुरक्षा सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर जाट,घांची एवं चौधरी समाज की सामूहिक बैठक संपन्न हुई। जिसमें मंदिर भंडारा खोलने व मंदिर गर्भगृह में सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्णय किया। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि गत दो-तीन वर्ष पूर्व भी मंदिर सेे चोर जेवरात ले गए थे। पिछले कई माह से दानपात्र नहीं खोला गया, जिसमें जमा धनराशि भी अधिक है। इसके अलावा नकबजनी वारदात की पुनरावृति नहीं हो इसके लिए गर्भगृह में सीसीटीवी कैमरा लगवाने व दानपात्र खुलवाने में पुलिस संरक्षण प्रदान करने की मांग की।
सादड़ी. पुलिस संरक्षण में दान पात्र खुलवाने को लेकर हुई बैठक।