वरदीचंद माली अध्यक्ष, लक्षकार महामंत्री
सावा | कस्बे में श्रीअंबा माता मंदिर ट्रस्ट के चुनाव निर्विरोध हुए। जिसमें संरक्षक रामप्रसाद आगाल, शांतिलाल पीतलिया, लाभचंद टांक, मिट्ठूलाल गर्ग, रतनलाल पूर्बिया के अलावा अध्यक्ष वरदीचंद माली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भंवरसिंह भाटी, उपाध्यक्ष नानालाल बातरा, महामंत्री हरनारायण लक्षकार, कोषाध्यक्ष मांगीलाल समदानी, उप कोषाध्यक्ष प्रहलाद कुम्हार, संगठन सचिव कंवलचंद तेली व डालचंद पूर्बिया मनोनीत हुए। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में हंसराज पुरी, प्रेम पूर्बिया, मांगीलाल सुथार, कन्हैयालाल पूर्बिया, सोहनलाल बातरा, हरिओम पुरी, पप्पूलाल पूर्बिया, सुरेशचंद्र चौधरी चुने गए।