रतनलाल जाट ओबीसी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त
चित्तौड़गढ़ | कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष श्रवणकुमार तंवर के निर्देशानुसार ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पप्पू गुर्जर ने चित्तौड़गढ़ विधानसभा ओबीसी प्रकोष्ठ के ग्रामीण अध्यक्ष पद पर रतनलाल जाट सहनवा को नियुक्त किया। रतनलाल जाट पूर्व वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. झमकूलाल जाट के पौत्र है। अब शीघ्र ही कार्यकारिणी गठित की जाएगी। इधर जाट के नियुक्त होने पर जिला कांग्रेस महामंत्री सुमंत सुहालका, पूर्व प्रवक्ता महेंद्र शर्मा, ओबीसी प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष शंभूलाल प्रजापत, पूर्व पंस सदस्य किशनलाल जाट, आरीफ कूका, युवा गुर्जर महासभा जिलाध्यक्ष प्रभु गुर्जर, देवेंद्रसिंह सिंधवडी, नयन ओझा ने स्वागत किया।