पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रोफेसरों की 3 सदस्यीय कमेटी करे विवादित प्रश्नों की जांच

प्रोफेसरों की 3 सदस्यीय कमेटी करे विवादित प्रश्नों की जांच

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | हाईकोर्ट ने स्कूल व्याख्याता भर्ती-2013 के विवादित प्रश्नों की जांच के लिए प्रोफेसर स्तर के शिक्षकों की तीन सदस्यीय कमेटी गठित करने का निर्देश देते हुए राजस्थान यूनिवर्सिटी के वीसी को कहा है कि वे आरपीएससी से परामर्श कर इनकी नियुक्ति करें। अदालत ने कहा कि यदि प्रोफेसर स्तर के शिक्षक नहीं हों तो उनकी जगह पर सीनियर एसोसिएट प्रोफेसर को शामिल करें। मुख्य न्यायाधीश प्रदीप नांद्रजोग और न्यायाधीश जीआर मूलचंदानी की खंडपीठ ने यह आदेश आरपीएससी, राज्य सरकार व अन्य की अपीलों पर सुनवाई करते हुए दिए। हालांकि अदालत ने माना की आरपीएससी की ओर से जारी तीनों उत्तर कुंजियों में गड़बड़ी है। मामले के अनुसार 17 विषयों के लिए आयोजित स्कूल व्याख्याता भर्ती-2013 में आरपीएससी ने उत्तर कुंजी जारी करते हुए उन पर आपत्तियां मांगी।

स्कूल व्याख्याता भर्ती -2013 मामले में कोर्ट का आदेश

खबरें और भी हैं...