चित्तौड़गढ़ | जिला कारागृह में राजस्थान विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के आदेश की पालना में जेल में निरुद्ध महिला बंदियों तथा उनके साथ निवासरत उनके बच्चों के लिए विधिक सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़ द्वारा 17 से 26 तक विशेष अभियान चल रहा है। शनिवार को टीम सदस्य डॉ. दिप्ती चित्रा गर्भवती बंदियों की जांच एवं उपचार के लिए जेल में विजिट की। 20 मई को डॉ. ऋतु खाब्या जेल में महिला बंदियों की जांच करेगी।