पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लंदन में सिंगापुर के पासपोर्ट पर रह रहा है नीरव मोदी

लंदन में सिंगापुर के पासपोर्ट पर रह रहा है नीरव मोदी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहन पूर्वी मेहता के पास भी बेल्जियम का पासपोर्ट

एजेंसी | नई दिल्ली

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के 13,000 करोड़ रुपए के लोन घोटाले का मुख्य आरोपी नीरव मोदी इन दिनों सिंगापुर के पासपोर्ट पर लंदन में रह रहा है। जबकि उसका भाई निशाल मोदी बेल्जियम के पासपोर्ट पर एंटवर्प में रह रहा है। नीरव की बहन पूर्वी मेहता के पास भी बेल्जियम का पासपोर्ट है उसके बारे में बताया गया है कि फिलहाल वह हांगकांग में है। पूर्वी के पति मयंक मेहता (रोजी ब्लू डायमंड) के पास ब्रिटिश पासपोर्ट है। वह हांगकांग और न्यूयॉर्क आता-जाता रहता है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सूत्रों ने शनिवार को यह दावा किया।

पीएनबी घोटाले की जांच में पेश होने के लिए निदेशालय नीरव और उसके परिवार के सदस्यों के नाम समन जारी कर रहा है। लेकिन वे सभी देश के बाहर रह रहे हैं और जांचकर्ताओं की पहुंच से बाहर हैं। ईडी सूत्रों के मुताबिक नीरव के पिता दीपक मोदी, बहन पूर्वी मेहता और उसके पति मयंक मेहता को इस माह के पहले हफ्ते में समन जारी कर 15 दिन में पेश होने को कहा है। यदि वे इसका जवाब देने में विफल रहे तो उन्हें और समन जारी किया जाएगा। पूर्वी नीरव मोदी के लिए राउंड ट्रिपिंग की भूमिका निभाने के लिए जांच के घेरे में है। इन तीनों को बयान दर्ज कराने के लिए ईडी के मुंबई ऑफिस में पेश होने को कहा गया है। जांच एजेंसी प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत बनी विशेष कोर्ट में चार्ज शीट दाखिल करने की प्रक्रिया में है।

गौरतलब है कि पीएनबी में वर्ष 2011 से 2017 के बीच अवैध लेटर ऑफ अंडरटेकिंग्स (एलआेयू) और फॉरेन लेटर्स ऑफ क्रेडिट (एफएलसी) जारी कर इस घोटाले को अंजाम दिया गया। नीरव ने अपनी ग्रुप कंपनियों - डायमंड आर यूएस, सोलर एक्सपोर्ट्स और स्टेलर डायमंड्स और मामा मेहुल चोकसी व अन्य के साथ मिलकर पीएनबी के साथ यह धोखाधड़ी की।

ईडी सूत्रों का दावा

खबरें और भी हैं...