पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस ने मांगे दो डिप्टी सीएम पद, जेडीएस अभी सहमत नहीं

कांग्रेस ने मांगे दो डिप्टी सीएम पद, जेडीएस अभी सहमत नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी सोमवार शाम कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिले। करीब 20 मिनट चली बैठक में दोनों दलों की सरकार में भागीदारी पर चर्चा हुई। सूत्रों के अनुसार अपने विधायकों की संख्या ज्यादा होने का हवाला देकर कांग्रेस ने अपने दो उपमुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव रखा है।

हालांकि, जेडीएस अभी इस प्रस्ताव पर सहमत नहीं है। राहुल के तुगलक लेन स्थित आवास में हुई बैठक के बाद कुमारस्वामी ने कहा कि गांधी परिवार के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए वह दिल्ली आए हैं। सोनिया और राहुल दोनों ने शपथ ग्रहण समाराेह में आने की बात कही है।

सरकार के गठन से जुड़े मुद्दों को अंतिम रूप देने के लिए राहुल ने कर्नाटक प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल को जिम्मेदारी सौंपी है। कुमारस्वामी और कांग्रेस के स्थानीय नेता मंगलवार को एक बैठक में इन मुद्दों पर चर्चा करेंगे। सोनिया और राहुल से मिलने से पहले कुमारस्वामी ने अपनी चुनाव पूर्व गठबंधन सहयोगी बसपा प्रमुख मायावती से भी मुलाकात की। उन्होंने मायावती को शपथ ग्रहण में पहुंचने का न्योता दिया।

राहुल गांधी के घर पर 20 मिनट तक चली बैठक, आज कर्नाटक के स्थानीय नेताओं के साथ होगी कुमारस्वामी की बैठक

कांग्रेस-जेडीएस ने अपने विधायकों

को अब भी होटल में बंद किया हैं : शाह

हमारे 104 विधायक थे। सबसे बड़े दल के तौर पर सरकार बनाई। सदन में स्थिति स्पष्ट करने के बाद इस्तीफा देने में अनैतिक क्या है? कांग्रेस-जेडीएस के विधायक होटल में बंद करके रखे गए। उन्हें अब तक नहीं छोड़ा गया। -अमित शाह

कांग्रेस विधायक ने कहा- भाजपा के खिलाफ जारी ऑडियो फर्जी था

येल्लापुर से कांग्रेस विधायक शिवराम हेब्बर ने खुलासा किया है कि येद्दियुरप्पा के फ्लोर टेस्ट से पहले उनकी प|ी को भाजपा के किसी भी सदस्य ने फोन नहीं किया था। कांग्रेस की ओर से जारी ऑडियो टेप फर्जी है। उसमें उनकी प|ी की आवाज नहीं है। हालांकि, कांग्रेस के ही वीएस उगरप्पा ने कहा कि टेप सच्चा है। उन्होंने फॉरेंसिक जांच तक की चुनौती दे दी।

आनंद शर्मा बोले- भाजपा ने विधायक खरीदने को रखे थे 4 हजार करोड़ रु.

विधायक खरीदने के लिए भाजपा ने करीब चार हजार करोड़ रुपए रखे हुए थे। भाजपा ने कर्नाटक चुनाव में साढ़े छह हजार करोड़ रु. से ज्यादा खर्च किए। पार्टी ने इसकी जांच की मांग की है। -आनंद शर्मा, कांग्रेस नेता

फ्लोर टेस्ट तक होटल में बंद रहेंगे कांग्रेस-जेडीएस विधायक

खरीद-फरोख्त से बचाने के लिए होटलों में बंद किए गए कांग्रेस और जेडीएस विधायक कुमारस्वामी के फ्लोर टेस्ट तक वहीं बंद रहेंगे। कुमारस्वामी बुधवार को शपथ लेंगे। समझा जा रहा है कि वह गुरुवार को बहुमत साबित कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं...