चित्तौड़गढ़ | जिला कारागृह में निरुद्ध महिला बंदियों तथा उनके साथ निवासरत बच्चों के लिए विधिक सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से जारी विशेष अभियान के तहत सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारी भैरूलाल शर्मा ने विजिट की। महिला बंदियों को सरकार की सुविधाओं एवं योजनाओं को बताया। कौशल विकास संस्थान की सदस्य नीलम चौधरी एवं हेमलता शर्मा महिला बंदियों को मेंहदी लगाने का प्रशिक्षण दिया। कारापाल दूल्हेसिंह ने आभार जताया। इधर मंगलवार को विशेष टीम के सदस्य एडीईओ माध्यमिक शांतिलाल सुथार जेल विजिट कर करेंगे।