लखनऊ | उत्तर प्रदेश सेतु निगम के एमडी राजन मित्तल को गुरुवार को पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह जेके श्रीवास्तव को सेतु निगम का नया एमडी बनाया गया है। वाराणसी हादसे में सीएम ने 3 सदस्यों की टीम गठित कर 48 घंटे के अंदर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। रिपोर्ट आने के पहले यह कार्रवाई की गई है। रिपोर्ट में इनका नाम शामिल हो सकता है इसलिए कार्रवाई की गई है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी।