वर्ल्ड कप: पुर्तगाल ने टीम घोषित की, नानी को जगह नहीं मिली
लिस्बन/पेरिस | यूरोपियन चैंपियन पुर्तगाल और फ्रांस ने फुटबॉल वर्ल्ड कप के लिए 23 सदस्यीय संभावित टीमें घोषित कर दीं। पुर्तगाल टीम में 31 साल के मिडफील्डर नानी को जगह नहीं मिली है। नानी पुर्तगाल के तीसरे सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। उन्होंने 112 मैच खेले हैं। उनसे ज्यादा मैच सिर्फ क्रिस्टियानो रोनाल्डाे (149) और लुइस फिगो (127) ने खेले हैं। वहीं, फ्रांस टीम में मार्सिले के स्टार दिमित्री पायेट को नहीं चुना गया है।