चित्तौड़गढ़ | धनेतकलां में न्याय आपके द्वार शिविर हुआ। प्रधान प्रवीणसिंह राठौड़, एसडीएम सुरेशकुमार खटीक व पंस सदस्य रणजीतसिंह भाटी की उपस्थिति में राउमावि के खेल मैदान में शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया गया। बिजली निगम ने प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना में पात्र परिवारों को कनेक्शन जारी किए गए। एईएन राकेश बसवाल ने बताया कि 31 ग्रामीणों ने कनेक्शन कराए। इधर, एसडीएम सुरेशकुमार खटीक ने बताया कि उपखंड द्वारा 20 तथा राजस्व विभाग ने 116 प्रकरणों का निस्तारण किया। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा आठ पेंशन जारी की गई। श्रम विभाग ने छह छात्रवृत्ति प्रकरणों का निस्तारण किया। बीडीओ धनसिंह राठौड़, तहसीलदार मोहनसिंह राजावत, प्रशिक्षु आरएएस बिंदुबाला राजावत, सरपंच देवेंद्रकंवर, पंचायत प्रसार अधिकारी महावीरसिंह चौधरी, सचिव दिलीप टेलर सहित ग्रामीण उपस्थित थे।