पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • यूनिक...शादी हो या विशेष समारोह, डिज़ाइनर टोपी पहनकर परंपरा निभाते हैं ब्रिटिश

यूनिक...शादी हो या विशेष समारोह, डिज़ाइनर टोपी पहनकर परंपरा निभाते हैं ब्रिटिश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्रिटिश लोगों में दशकों पुरानी परंपरा है कि वे लोग शादी या अन्य किसी विशेष समारोह में टोपी (हैट) जरूर पहनते हैं। 1950 के दशक तक उच्च वर्ग की महिलाएं भी अपने बालों का प्रदर्शन नहीं करती थीं, उसे ढंकने के लिए अलग-अलग डिज़ाइन वाले हैट पहनने की प्रथा कायम हुई। ब्रिटिश महिलाओं ने उसे आगे बढ़ाया और यह आज भी जारी है। विशेषतौर पर ब्रिटिश शाही परिवार से शुरू हुई यह प्रथा आज वहां के विभिन्न वर्गों में शामिल हैं। शाही परिवार में इसे प्रोटोकॉल भी कहा जाता है। एक बार पुरुष बिना हैट के देखे जा सकते हैं, लेकिन किसी परिवार की विशेष महिला सदस्य हैट जरूर पहनती हैं। शादी जैसे सार्वजनिक कार्यक्रमों में हैट के बिना उनकी ड्रेसिंग अधूरी समझी जाती है।

ब्रिटिश शाही परिवार में हैट की प्रथा से परे जाकर वहां के राजकुमार प्रिंस विलियम की प|ी केट मिडलटन ने किया, उनके कई फोटोग्राफ ऐसे सामने आए हैं जिसमें उन्होंने हैट नहीं पहनी है। द डेली टेलीग्राफ में फैशन डाइरेक्टर हिलेरी एलेक्ज़ेंडर कहती हैं, हैट को यहां प्रमुख सोशल फैब्रिक माना जाता है, जो खास अवसरों पर पहनना लगभग जरूरी होती है। जब कभी यहां किसी परिवार में विशेष कार्यक्रम होता है तो हैट के बिना वह अधूरा समझा जाता है। वे कहती हैं, आगामी 19 मई को ब्रिटिश शाही परिवार के छोटे राजकुमार हैरी की शादी है। आप देखेंगे कि इस मौके पर शामिल ज्यादातर महिलाएं डिज़ाइनर हैट पहनी होंगी। thisisinsider.com

खबरें और भी हैं...