सादिक की मंडी में गेहूं की सरकारी खरीद शुरू
फरीदकोट|सादिक की अनाज मंडी में फरीदकोट हल्का विधायक कुशलदीप सिंह ढिल्लों ने मंडी में गेहूं की सरकारी शुरू करवाई। खरीद प्रक्रिया शुरू करवाने के बाद विधायक ने कहा कि मौसम की खराबी के कारण करीब दो दिन खरीद प्रक्रिया शुरू हुई है। परंतु अब खरीद प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसमें तेजी लाकर किसानों, आढ़तियों को कोई परेशानी नही आने दी जाएगी। उन्होंने खरीद इंस्पेक्टरों को हिदायतें करते हुए कहा कि हर रोज सुखी हुई व साफ गेहूं की सफल खरीद को पहल के आधार पर खरीद की जाए, मंडी में बारदाना के प्रबंध पूरी तरह से रखा जाए और खरीद की गई फसल का बिल हर रोज कमेटी अधीन किया जाए। जिला मंडी अफसर कुलबीर मत्ता ने कहा कि मंडियों में बिजली, पानी, छांव , साफ सफाई व तिरपालों को पूरा प्रबंध किया गया है।