कठुआ गैंगरेप पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए निकाला कैंंडल मार्च
जम्मू कश्मीर के कठुआ शहर में गैंग रेप का शिकार हुई 8 साल की मासूम मुस्लिम लड़की के लिए इंसाफ की मांग को लेकर कस्बे के संगठनों ने कैंडल मार्च निकाल कर आरोपियों को सजा दिलाने की मांग की। इस अवसर पर वक्ताओं ने केन्द्र की मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार लोगों को आपस में ही लड़वा कर राजनीति खेल रही है और धर्म व जाति के नाम पर लोगों को बांटने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि मासूम बच्ची के साथ ऐसा घिनौना कार्य कर उसे मौत के घाट उतारने वाले लोगों को सख्त से सख्त सजा देनी चाहिए, ताकि कोई दूसरा ऐसा घिनौना काम करने से पहले सोचे। इस मौके पर सुखविंदर सिंह, रजिंदर सिंह ने कहा कि लोगों को केंद्र सरकार की फूट नीति समझ में आ गई है और अब लोग उनके बहकावे नही आएंगे। इस मौके पर विक्की नरूला, कुलदीप सिंह, रजिन्द्र सिंह, सुखिंदर सुखी, लवदीप नीकू आदि हाजिर थे।
सादिक के मुख्य चौंक में आसिफा को इंसाफ दिलाने के लिए कैंडल मार्च करते शहरवासी।
भक्त पूर्ण सिंह सेवा संस्था के सदस्यों ने रेप पीड़िता को दी श्रद्धांजलि
कोटइसे खा |जम्मू कश्मीर के कठुआ में मासूम बच्ची के साथ रेप कर उसे जान से मारने वालो को फांसी की सजा की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला गया। भक्त पूर्ण सिंह सेवा संस्था के सदस्यों द्वारा कैंडल जलाकर पीड़िता को श्रद्धांजलि दी गई। संस्था के सदस्यों ने कहा की देश मे आये दिन बेटियों के साथ हो रहे रेप केस चिंता का विषय है।
कस्बे में कैंडल जलाकर मार्च करते सदस्य।