पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Bathinda
  • पानी के बिलों की राशि को लेकर अधिकारी से मिले कैंपस निवासी

पानी के बिलों की राशि को लेकर अधिकारी से मिले कैंपस निवासी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फरीदकोट|जल सप्लाई एंड सैनिटेशन विभाग फरीदकोट की सब डिवीजन नंबर 3 के अधीन आते बाबा फरीद यूनिवर्सिटी आॅफ हेल्थ साईंसिज के सादिक रोड़ स्थित मेडिकल कैंपस के निवासियों से सरकारी नियमों अनुसार निर्धारित राशि के दोगुने बिल वसूले जाने के मामले को लेकर आज कैंपस निवासियों ने उपभोक्ताओं ने यूनिवर्सिटी के जल सप्लाई विभाग के कार्यकारी अधिकारी से मिल कर इस संबंध में बातचीत की। मामला ध्यान में लाए जाने के बाद अधिकारी ने भी मामले से सहमत होते हुए पूरा मामला फरीदकोट के डिप्टी कमिश्नर के समक्ष उठाने व संबंधित उपभोक्ताओं को अधिक वसूली गई राशि का रिफंड दिलवाने का आश्वासन दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए लार्ड बुद्धा चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन व आॅल इंडिया एस.सी/बी.सी/एस.टी एकता भलाई मंच के अध्यक्ष जगदीश राय ढोसीवाल ने यूनिवर्सिटी के एक्सीएन (मेंटीनेंस) राज कुमार अग्रवाल से मुलाकात कर उन्हें सारे मामले की जानकारी दी।

खबरें और भी हैं...