साढौरा | गांव बकाला के ग्रामीण पेयजल की समस्या के समाधान के लिए अरसे से जनस्वास्थ्य विभाग के चक्कर लगा के थक चुके हैं। लेकिन विभाग द्वारा उनकी समस्या को हल करने का प्रयास नहीं किया जा रहा है। कांग्रेसी नेता बृजपाल छप्पर ने चेताया कि अगर प्रशासन ने बकाला के ग्रामीणों की समस्या का जल्दी समाधान नहीं किया तो डीसी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।ब्लॉक समिति मेंबर महेंद्र गुर्जर व ग्रामीणों पवन सैनी, कांता देवी, राजकली, सुरजीत कौर, अंगूरी देवी, बलजिंदर कौर व नीलम देवी ने बताया कि उनके गांव में पेयजल की किल्लत है। जिसके कारण ग्रामीणों को हैंडपंप का शोरे वाला दूषित गंदा पानी पीना पड़ रहा है। जिसकी वजह से और बुजुर्ग, छोटे बच्चे, महिलाएं व पशुधन रोगों को शिकार हो रहे हैं। जनस्वास्थ्य विभाग ने पब्लिक हेल्थ कार्यालय के चक्कर लगाकर थक चुके हैं लेकिन अभी तक पानी की एक बूंद भी नहीं मिली है। गांव के कुछ हिस्से में पाइप लाइन बिछ हुई है और बाकी कुछ हिस्से में पाइप लाईन बिछाने का काम लटका हुआ है। कांग्रेस नेता बृजपाल छप्पर ने कहा कि अगर ग्रामीणों की समस्या का जल्दी समाधान न किया गया तो डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।