पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राधा कृष्ण भजन संध्या करवाने से परमात्मा की प्राप्ति का अवसर मिलता है : अग्रवाल

राधा-कृष्ण भजन संध्या करवाने से परमात्मा की प्राप्ति का अवसर मिलता है : अग्रवाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साढौरा | युवा स्टूडेंट यूनियन द्वारा दुर्गा मंदिर में श्री राधा-कृष्ण भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेसी नेता बृजपाल छप्पर ने दीप प्रज्जवलित कर किया। श्री राधा-कृष्ण सेवा मंडल लाडवा द्वारा सुंदर झांकियां व भजनों का गुणगान किया गया। युवा स्टूडेंट यूनियन के प्रधान शिवम अग्रवाल ने बताया कि श्री राधा-कृष्ण भजन संध्या करवाने से आत्मिक शांति के अलावा परमात्मा की प्राप्ति का अवसर मिलता है। उनका उद्देश्य है कि गोमाता की सेवा करने के अलावा समाज में आपसी भाईचारा कायम करना है। यूनियन द्वारा कांग्रेसी नेता बृजपाल छप्पर को सरोपा एवं समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मौके पर निखिल, संजय आनंद, अमरनाथ, हैप्पी, अखिल, सन्नी, नीशू व अमन भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...