पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लोहगढ़ साहिब के 308वें स्थापना दिवस पर होगा महान गुरमत समागम

लोहगढ़ साहिब के 308वें स्थापना दिवस पर होगा महान गुरमत समागम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिख पंथ के महान जरनैल बाबा बंदा सिंह बहादुर द्वारा स्थापित सिखों की पहली राजधानी किला लोहगढ़ साहिब के 308वें स्थापना दिवस पर 27 मई को महान गुरमत समागम का आयोजन होगा। कच्चा किला स्थित डयोढ़ी साहिब गुरुद्वारा में आयोजित बैठक में एसजीपीसी सदस्य बलदेव सिंह कायमपुर ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोहगढ़ साहिब के स्थापना दिवस पर समर्पित महान गुरमत समागम का आयोजन एसजीपीसी श्री अमृतसर, धर्म प्रचार कमेटी श्री अमृतसर व सिख मिशन हरियाणा के सहयोग द्वारा किया जाएगा। महान गुरमत समागम में भाई ओंकार सिंह हजूरी रागी जत्था, भाई गुरइंद्रपाल सिंह बैंका कविशर जत्था, भाई गुरभेज सिंह चविंडा ढाडी जत्था, ज्ञानी गुरप्रीत सिंह लांडरा पंथक ढाडी जत्था द्वारा अपने-अपने विचार प्रकट किए जाएंगे। लोहगढ़ साहिब में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेेटी के प्रधान गोबिन्द सिंह लोंगोवाल व पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल विशेष तौर पर शिरकत करेंगे। बैठक में इन्द्रजीत सिंह ढिल्लो, जसबीर सिंह, कुलविन्द्र सिंह चड्ढा, लक्ष्मण सिंह, बलकार सिंह, गुरमिन्द्र सिंह व कुलजीत सिंह अरोड़ा मौजूद रहे।

साढौरा | कच्चा किला गुरुद्वारा में बलदेव कायमपुर ने लौहगढ़ स्थापना दिवस बारे चर्चा करते हुए।

खबरें और भी हैं...