पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्षतिग्रस्त पुलिया से हो रहे हादसे, ग्रामीण यहां से गुजरने में कर रहे हैं गुरेज

क्षतिग्रस्त पुलिया से हो रहे हादसे, ग्रामीण यहां से गुजरने में कर रहे हैं गुरेज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साढौरा | बाईपास मार्ग पर डेहा बस्ती के पास क्षतिग्रस्त पुलिया कई हादसों का कारण बन चुकी है। इसकी जानकारी होने के बावजूद पीडब्लयूडी द्वारा इसकी मरम्मत करवाने का प्रयास नहीं किया जा रहा है। जिला परिषद उपाध्यक्ष अनिल संधू ने बताया कि वैसे तो सारा बाईपास मार्ग ही बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है, लेकिन डेहा बस्ती के पास की पुलिया बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इस पुलिया के पास सड़क भी आधी ही रह गई है। इस कारण यहां कई हादसे हो चुके हैं। अनिल संधू ने बताया कि इस बारे में पीडब्लयूडी अधिकारियों को जानकारी देने के बाद भी इस क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत करवाने का प्रयास नहीं किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...