पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समालखा रैली से सत्ता परिवर्तन निश्चित : पिंकी छप्पर

समालखा रैली से सत्ता परिवर्तन निश्चित : पिंकी छप्पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साढौरा | तीन जून को समालखा से जनक्रांति यात्रा की शुरुआत के अवसर पर होने वाली कांग्रेस की रैली के माध्यम से प्रदेश में सत्ता परिवर्तन निश्चित है। कांग्रेस नेता पिंकी छप्पर ने विधानसभा क्षेत्र में इस रैली के लिए जनसंपर्क करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव के समय जनता से किए 154 वादों में से एक भी वादा पूरा नहीं किया। आज किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी, युवा हर वर्ग इस सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान हो चुका है। उन्होंने कर्नाटक में प्रजातंत्र का गला घोंटने और जनादेश का अपमान करने की भाजपा सरकार की कोशिशों की निंदा की। इस मौके पर बलविन्द्र कौर, सतनाम कौर, निर्मला देवी, कांता, परमजीत कौर व सीता देवी भी उपस्थित रहीं।

खबरें और भी हैं...