दूषित पानी पीने को मजबूर हैं मोहल्ला सवानियां के लोग
मोहल्ला सवानियां में 15 दिन से दूषित पेयजल की आपूर्ति होने से लोगों को दूषित पानी पीने को मजबूर होना पड़ रहा है। अभी तक जलापूर्ति विभाग द्वारा गर्मी के मौसम लोगों के लिए कोई भी ठोस समाधान नहीं किया गया है। मोहल्लावासियों सचदेव चुघ, योगेश चमोला, नवाब अली,शशिकांत शर्मा, पंकज चुघ, सीमा शर्मा व शारदा शर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष भी इसी माह में ट्यूबवेल खराब होने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना पड़ा था। जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत देकर अवगत चुके हैं। लेकिन विभाग दूषित पेयजल समस्या के समाधान के लिए कतई भी ध्यान नहीं दे रहा है। ने बताया कि पानी की सप्लाई इतनी गंदी है कि पशु भी पानी पीने से परहेज करने लग गए है। जेई धर्मबीर राठी का कहना है कि सवानियां मोहल्ले से दूषित पेयजल की शिकायत मिली है। ट्यूबवेल का बोर खराब होने की वजह से दूषित पानी की सप्लाई हो रही थी। साफ पानी की सप्लाई सुचारू रखने के लिए दूसरे ट्यूबवेल से कनेक्शन जोड़ दिया गया है। नया ट्यूबवेल लगवाने की स्वीकृति मिल चुकी है।