कॉलेज छात्रा का पीछा वाले दो युवकों पर केस दर्ज
यमुनानगर | छात्रा ने दो युवकों पर पीछा करने और छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। साढौरा पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गांव पहाड़ीपुर निवासी युवती ने बताया कि वह साढौरा में कॉलेज में पढ़ती है। उसके गांव का ही अजय और मनीष उसका पीछा करते हैं। कई बार छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी देते हैं।