पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • नशे के इंजेक्शन देकर 5 साल से दुष्कर्म करने का केस दर्ज

नशे के इंजेक्शन देकर 5 साल से दुष्कर्म करने का केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सादुलपुर | मोहता कॉलेज के पीछे रहने वाली एक 35 वर्षीय महिला ने नशे का इंजेक्शन देकर 5 साल से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस के अनुसार महिला ने रिपोर्ट दी कि पति से मनमुटाव के कारण वह पीहर में रहती है। करीब पांच वर्ष पूर्व राजगढ़ निवासी मुख्त्यार पुत्र सगीर उसके घर पर आया और मकान किराए पर लेने की बात कही। उसने एक कमरा किराए पर दे दिया। इस दौरान वह उसे गलत नजर से देखने लगा। मकान लेने के करीब तीन माह बाद आरोपी शराब के नशे में उसके घर आया व उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद आरोपी आए दिन डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। उसे नशे के इंजेक्शन देकर कमरे में बंद कर देता और बाहर चला जाता। वह अपने साथ एक-दो अन्य लड़कों को लेकर आता और वे भी उसके साथ दुष्कर्म करते। बाद में वह लड़कियों को भी लाने लगा और उनके साथ दुष्कर्म करता था। 8 मई को आरोपी उसे नशे का इंजेक्शन देकर बाहर चला गया, तब उसने पड़ौसियों को आपबीती बताई और जैसे-तैसे कर वहां से निकलकर फाजिल्का में अपने मामा के घर पहुंची और उन्हें इस बारे में बताया।

खबरें और भी हैं...