रतनगढ़ एसएचओ के व्यवहार की निंदा
सादुलपुर | राजस्थान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा सहयोगिनी व साथिन कर्मचारी यूनियन (एटक) की बैठक मंगलवार को हुई, जिसमें रतनगढ़ थानाधिकारी की ओर से यूनियन जिला संयोजक के साथ अभद्र व्यवहार करने पर कड़े शब्दों में निंदा की गई। जिलाध्यक्ष सविता धोलिया ने बताया कि एटक यूनियन जिला संयोजक हीरालाल कलवानिया के साथ रतनगढ़ थानाधिकारी राणीदान द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया, जिसके विरोध में गुरुवार को रतनगढ़ थाने का घेराव किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि न्याय मांगने वाली जनता की आवाज दबाने नहीं दी जाएगी।