राजस्थान सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर ने सांखू चौराहे के पास स्थित शहीद स्मारक का लोकार्पण किया। समाज कल्याण बोर्ड की चेयरमैन कमला कस्वा की अध्यक्षता में समारोह हुआ। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 27 जिलों में शहीद सम्मान यात्रा पूरी हो चुकी है। उन्होंने राजगढ़ में सैनिक कल्याण कार्यालय शीघ्र शुरू करने व शहीद स्मारक के सर्वांगीण विकास के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा की। विशिष्ट अतिथि सांसद राहुल कस्वा ने े स्मारक में पेयजल, पार्क व अन्य सुविधाओं के निर्माण के लिए 21 लाख रुपए देने की घोषणा की। पूर्व सांसद रामसिंह कस्वा, कर्नल एनएल वर्मा, मेजर रामकुमार कस्वा, कर्नल जगदेवसिंह, केप्टन धर्मपालसिंह, एसडीएम सुभाष कुमार उपस्थित थे। समारोह में अध्यक्ष बाजौर व अन्य अतिथियों ने तहसील की 10 वीरांगनाओं का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया। अधिकारियों को मौके पर ही समस्या समाधान के निर्देश दिए।
सादुलपुर. समारोह में शहीदों की वीरांगनाओं का सम्मान करते अतिथि।
वीरांगना बोली- अब किसी समारोह में नहीं जाउंगी
समारोह में अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर के कारगिल शहीद शीशराम निमड़ (नोरंगपुरा) की वीरांगना विमला देवी ने बताया कि 19 वर्ष बाद भी उनके परिवार को आज तक नौकरी नहीं मिली। अगर उनके परिवार को नौकरी नहीं मिली तो वह आज के बाद किसी भी सम्मान समारोह में नहीं जाएगी।