सादुलपुर | अखिल भारतीय किसानसभा तहसील कमेटी की ओर से बीमा क्लेम को लेकर मिनी सचिवालय के सामने दिया जा रहा धरना 63वें दिन जारी रहा। गगौर, डोकवा, भामासी, मुंदीताल, रतनपुरा, जयपुरिया पट्टा, कालोड़ी, देवीपुरा, खारिया गोदारान, कानावासी, न्यांगली, लाखलाण बड़ी व छोटी तथा चैलानाबास आदि गांवों में किसानों से जनसंपर्क कर 22 मई को मिनी सचिवालय पर प्रस्तावित ‘डेरा डालो, घेरा डालो’ आंदोलन में भाग लेने का आह्वान किया।