पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • आशा देवी काॅलेज में शिक्षा प्रशिक्षण परामर्श सत्र शुभारंभ

आशा देवी काॅलेज में शिक्षा प्रशिक्षण परामर्श सत्र शुभारंभ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा नागपुर (महाराष्ट्र) द्वारा संचालित शिक्षक प्रशिक्षण अभ्यास केंद्र पर आशा देवी काॅलेज आॅफ एजूकेशन में शनिवार को छह दिवसीय शिक्षा प्रशिक्षण परामर्श सत्र का शुभारंभ हुआ। संस्था संरक्षक आशा देवी पूनिया की अध्यक्षता में सत्र का शुभारंभ किया गया। विशिष्ट अतिथि नाइजीरियन निवासी डेस्मूंड ओ ओकाचा ने वर्तमान शिक्षा एक परिदृश्य बिंदू पर विचार व्यक्त किए। समन्वयक विजय सारस्वत ने बताया कि पाठ्यक्रम संबंधी समस्याओं का निराकरण व विवि संबंधी मान्यता को स्पष्ट करते हुए शिक्षकों को आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया। संरक्षक आशा देवी व प्रवक्ता विजेंद्रसिंह ने शिक्षकों की समस्याओं, विवि द्वारा चलाए जा रहे कार्यशाला के अंतर्गत संपूर्ण दिवस की रूपरेखा एवं प्रथम वर्ष के साप्ताहिक कार्यानुभव में आने वाली विभिन्न समस्याओं को लेकर विचार व्यक्त किए। प्रवक्ता सुरजपाल पूनिया, प्रशासक महेंद्रसिंह नेहरा व कार्यालयाध्यक्ष दिनेश ख्यालिया आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...