पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • एथलेटिक्स प्रतियोगिता की 800 मीटर दौड़ में चंद्रभान ने गोल्ड मेडल जीता

एथलेटिक्स प्रतियोगिता की 800 मीटर दौड़ में चंद्रभान ने गोल्ड मेडल जीता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सादुलपुर | महाराणा प्रताप चौक स्थित रामावि के खेल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स (महिला एवं पुरुष) प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। एसोसिएशन के अध्यक्ष हाकम अली व सचिव ठाकुरमल शर्मा ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथि युवा कांग्रेस नेता सतीश पूनिया व पूर्व सरपंच रामरतन सिहाग थे। 800 मीटर दौड़ में चंद्रभान पुत्र महावीर ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। संयुक्त सचिव दिनेश पूनिया ने बताया कि दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा। सचिव ठाकुरमल शर्मा ने बताया कि विजेता खिलाड़ी 6 व 7 जून को उदयपुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। संचालन दिनेश पूनिया ने किया।

खबरें और भी हैं...