पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कोर्ट परिसर में गुमटी का शिलान्यास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सादुलपुर | नए कोर्ट परिसर के मुख्य गेट पर सुरक्षा के दृष्टिगत बनने वाली गुमटी का शिलान्यास शनिवार सुबह हुआ। एसीजेएम नरेंद्रसिंह ने विधिवत पूजा के बाद गुमटी की नींव रखी। इस मौके पर अभिभाषक संघ के अध्यक्ष एडवोकेट बृजमोहन शर्मा, प्रीतम शर्मा, फतेहसिंह, राकेश पूनिया, चरणसिंह, विक्रमपाल, जितेंद्र, मनोज पचार, अशोक सिंह, रेणु राठौड़ व अभियोजन अधिकारी महेश नेहरा उपस्थित रहे। गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे एएसपी राजेंद्र कुमार मीणा के समक्ष एडवोकेट प्रीतम शर्मा, राकेश पूनिया, वीरेंद्र पूनिया व कपिल ने सुरक्षा की दृष्टि से गुमटी का पक्का निर्माण का सुझाव रखा था, जिस पर एएसपी ने सहमति देते हुए गुमटी निर्माण का आश्वासन दिया था।

खबरें और भी हैं...