पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • तिरंगे को लेकर शहनाज का नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

तिरंगे को लेकर शहनाज का नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सादुलपुर | पिछले पांच वर्षों से तिरंगे का बैज अपनी शर्ट की पॉकेट पर लगाकर लोगों को देश के प्रति साहस व वीरता के लिए जागरूक करने वाले कस्बे के सामाजिक कार्यकर्ता शहनाज अहमद का नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। मोहम्मद मुद्दसर, शहबाज अहमद व समीर ने बताया कि विश्व की प्रतिष्ठित किताब ‘वर्ल्ड किंग्स टॉप रिकॉर्ड्स 2019’ में भी यह रिकॉर्ड दर्ज किया जाएगा। शहनाज का लक्ष्य देश में एक लाख तिरंगे के बैज बांटने का है। गौरतलब है कि शहनाज के काम आने वाली सभी वस्तुएं मसलन डायरी, सूटकेस, फाईल, हार्ड डिस्क, कम्प्यूटर, रूम की चाबी, लेपटॉप, मोबाइल व हेलमेट आदि पर भी तिरंगे के स्टीकर लगे हुए हैं। पूर्व में भी शहनाज का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स व इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स तथा 2017 में देश के टॉप 100 रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया था।

खबरें और भी हैं...