यात्रियों ने फर्जी टीटी को पकड़ रेलवे पुलिस को सौंपा
सादुलपुर | हिसार-सादुलपुर-रेवाड़ी सवारी गाड़ी में यात्रियों ने एक फर्जी टीटी को पकड़कर रेलवे पुलिस को सौंपा। गाड़ी में सवार मिठड़ी केशरीसिंह के खेमसिंह ढोली को टीटी पर शक हुआ। वह बेटिकट यात्रियों से 50-50 रुपए मांग रहा था। पूछताछ की तो सकपका गया। तब उसे पकड़ लिया और सादुलपुर रेलवे पुलिस को सौंप दिया। आरापी भगेला निवासी राजेंद्र (42) जाट है।