एसीजेएम ने कर्तव्य बताए, दहेज प्रथा के दुष्परिणाम भी समझाए
सादुलपुर. विधिक साक्षरता शिविर में जानकारी देते एसीजेएम।
सादुलपुर | राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार ताल्लुका विधिक सेवा समिति की ओर से दलित वर्ग विकास संस्थान में विधिक साक्षरता शिविर लगाया गया। अध्यक्षता कर रहे एसीजेएम नरेंद्रसिंह ने संविधान के तह मौलिक कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी तथा दहेज प्रथा, मृत्यु भोज, छुआछूत, बाल श्रम जैसी सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने का आह्वान किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण व बेटी बचाओ मुहिम की अलख जगाने पर जोर दिया। अभियोजन अधिकारी महेश नेहरा व रिटेनर एडवोकेट प्रीतम शर्मा ने भ्रूण हत्या, दहेज प्रतिषेध कानूनों में दंड के प्रावधानों के बारे में प्रकाश डाला। एडवोकेट रामकुमार, राजेंद्र, महावीर सिंघल, श्योराम भाटी, जयचंद दाहिमा, लक्ष्मणराम आदि उपस्थित रहे। संचालन एडवोकेट प्रीतम शर्मा ने किया।