सादुलपुर | भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी तहसील कमेटी की बैठक हुई। मंत्री कुरड़ाराम दमीवाल ने बताया कि न्याय गांवों की ओर कैंप में पुलिस बुलाकर जनता की आवाज को दबाया जा रहा है। नौसरिया कैंप में किसान नेता हीरालाल कलवानिया के साथ अभद्र व्यवहार किया गया, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।