सादुलपुर में हुआ जागरण, ढ़ाणी स्वामियान में होगा मटका नृत्य
सादुलपुर. जागरण में भजनों की प्रस्तुति देती कलाकार प्रियंका।
सादुलपुर | स्टेशन रोड स्थित प्राचीन शनिदेव मंदिर में शनि जयंती पर जागरण लगा। शनिदेव की पूजा-अर्चना करने के बाद थानमठुई महंत निर्मलनाथ महाराज के सानिध्य में जागरण हुआ। गणेश वंदना के बाद जीटीवी की कलाकार प्रियंका माल्या बीकानेर ने कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आणो है.., या दुनिया भोली रे भोली.., एक राधा एक मीरा.. तथा सिकंदर सागर ने भी भजनों की प्रस्तुति दी। वहीं दूसरी तरफ ढ़ाणी स्वामियान स्थित हनुमान श्याम मंदिर में बुधवार रात को जागरण लगाया जाएगा। सेवक विष्णु ने बताया कि जागरण में गायकार उपेंद्र पांडिया, किशन शर्मा व राजेश भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। सिरसा व भटिंडा ग्रुप झांकियां प्रदर्शित करेंगे। मुख्य आकर्षण का केंद्र मटका नृत्य होगा।