शहीद स्मारक का लोकार्पण 19 को
सादुलपुर | सांखू चौराहे के पास स्थित शहीद स्मारक का लोकार्पण 19 मई को सुबह 10 बजे होगा। अवकाश प्राप्त सैनिक संघ अध्यक्ष महासिंह ख्याली ने बताया कि समाज कल्याण बोर्ड चेयरमैन कमला कस्वा की अध्यक्षता में होने वाले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर होंगे। विशिष्ट अतिथि सांसद राहुल कस्वा, पूर्व सांसद रामसिंह कस्वा, प्रधान पुष्पा गोदारा, पालिका चेयरमैन जगदीश बैरासरिया, कर्नल एनएल वर्मा, मेजर रामकुमार कस्वा होंगे। शहीदों की वीरांगनाओं का सम्मान करेंगे।