हिसार-हरिद्वार द्वि साप्ताहिक ट्रेन का फेरा बढ़ाने को मंजूरी
चूरू | रेलवे बोर्ड ने हिसार-हरिद्वार द्वि-साप्ताहिक ट्रेन को बीकानेर तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। हिसार-हरिद्वार द्वि साप्ताहिक गाड़ी संख्या 14715/14716 का रैक हिसार में खड़ा रहता था। रेलवे ने इसे बीकानेर तक बढ़ाने की अनुमति दे दी है। ये गाड़ी मंगल व गुरुवार को हरिद्वार से शाम 16.20 पर चलकर हिसार, सादुलपुर, चूरू,रतनगढ़ होते हुए बीकानेर क्रमशः बुध व शुक्र को सुबह 07.55 बजे पहुंचेगी तथा वापसी में बीकानेर से सोमवार व शुक्रवार को रात 23.05 बजे रवाना होकर मंगल व शनिवार को दोपहर 15.20 बजे पहुंचेगी।