सादुलपुर | गांव किरतान में 18 मई की रात घर में घुसकर एक युवती से छेड़छाड़ किए जाने को लेकर हमीरवास थाने में एक जने के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। किरताण गांव की 50 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दी कि 18 मई की रात को गांव का राकेश पुत्र मातुराम मेघवाल घर में घुस गया और उसकी दोहिती का हाथ पकड़कर बाहर ले जाने लगा। शोर मचाने पर आरोपी भाग गया।