सादुलपुर | वीरेंद्र न्यांगली व अनिता कंवर की स्मृति में ददरेवा गांव की रतनी देवी अग्रवाल धर्मशाला में रविवार को निशुल्क कान, नाक व गला रोग शिविर लगेगा। शिविर का उद्घाटन विधायक मनोज न्यांगली करेंगे। शिविर में कान, नाक व गले की दूरबीन द्वारा निशुल्क जांच होगी।