पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • एक वर्ष से सफाई नहीं, नालियों से आती है बदबू, कर्मचारी सफाई के बदले मांगते हैं पैसे

एक वर्ष से सफाई नहीं, नालियों से आती है बदबू, कर्मचारी सफाई के बदले मांगते हैं पैसे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 22 व 23 के बीच स्थित गली में पिछले एक वर्ष से सफाई नहीं होने के कारण नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं तथा दिनभर बदबू आती रहती है। इस गली में पिछले एक वर्ष से सफाईकर्मी सफाई करने तक नहीं पहुंचे हैं। लगातार गंदगी जमा रहने से यहां मच्छरों की संख्या भी बढ़ रही है।

समस्या से निजात पाने के लिए सोमवार सुबह मोहल्लेवासियों ने विरोध प्रदर्शन कर गली में सीमेंटेड सड़क बनवाने व नालियों की मरम्मत करवाने की मांग की। मोहम्मद साबीर, मोहम्मद सपीक, मोहम्मद आसिफ, दीपक स्वामी, नवरतन, नंदलाल स्वामी, आरिफ, ललित कुमार, मोहम्मद अली, नसीम, अलताफ, मोहम्मद जाबिर, भगवानाराम स्वामी, मोहम्मद आमीन, मोहम्मद आसिफ, कुदरत अली, मोहम्मद रफीक, रामकुमार, पवन कुमार, आमीन, राशिद सहित अन्य मोहल्लेवासियों ने बताया कि मोहल्ले में नंदलाल स्वामी के घर से मोहम्मद आमीन बिसायती के घर तक बनी नालियों की सफाई हुए एक वर्ष से अधिक समय बीत गया है। नालियों में कचरा व गंदगी ओवरफ्लो होने के कारण गंदा पानी रास्ते में एकत्रित हो जाता है, जिससे लोग अपने घरों से भी बाहर नहीं निकल सकते। गंदगी के कारण मच्छरों की तादाद बढ़ रही है तथा मौसमी बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है।

मोहल्लेवासियों ने बताया कि गली के दोनों तरफ अलग-अलग वार्ड होने के कारण पार्षद एक-दूसरे के पास जाने की कहकर टालमटोल करते हैं। कुछ माह पूर्व मोहल्ले के करीब एक दर्जन लोग डेंगू पीड़ित हुए हैं। सफाईकर्मियों द्वारा उक्त गली में सफाई नहीं की जाती है।

मोहल्लेवासियों द्वारा कहने पर सफाई करने के लिए अलग से राशि की मांग की जाती है। हर समय गंदगी व किचड़ एकत्रित रहने से सड़क भी पूर्णतया क्षतिग्रस्त हो चुकी है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि अविलंब गंदगी एवं कचरे से निजात नहीं मिली तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इस संबंध में उन्होंने कलेक्टर, एसडीएम, पालिका चेयरमैन व अधिशाषी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गली में सीमेंटेड रोड़ बनवाने व नालियों की मरम्मत करवाकर सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से चालू करवाने की मांग की। वार्ड संख्या 22 व 23 के लोगों ने कहा कि कई बार हमने इस समस्या को लेकर विरोध किया है पर किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। अगर प्रशासन ऐसे ही अनदेखी करता रहा तो हमें आंदोलन करना पड़ेगा। गंदगी के साथ ही उनहोंने कई मांगे प्रशासन को बताई।

सादुलपुर. नालियों में एकत्रित कचरा।

खबरें और भी हैं...