पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • हाथापाई करने के मामले में गवाही देने राजगढ़ कोर्ट पहुंचे खान मंत्री टीटी

हाथापाई करने के मामले में गवाही देने राजगढ़ कोर्ट पहुंचे खान मंत्री टीटी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सादुलपुर. जेएम कोर्ट में मामले को लेकर पहुंचे खान मंत्री सुरेंद्रपालसिंह टीटी।

भास्कर न्यूज | सादुलपुर

सात महीने पहले 22 अक्टूबर को पिलानी जाते समय कार में सवार दो युवकों द्वारा खान मंत्री की कार के आगे लगे राष्ट्रीय ध्वज को फाड़ने व हाथापाई करने के मामले में खान मंत्री सुरेंद्रपालसिंह टीटी सोमवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट गवाही देने के लिए पहुंचे। मंत्री ने सबसे पहले अभियोजन अधिकारी महेश नेहरा के कार्यालय में पहुंचकर अधिकारी नेहरा व एडवोकेट प्रीतम शर्मा से में स्टेट बनाम दिनेश आदि मामले में बातचीत की। उसके बाद मुंसिफ मजिस्ट्रेट अनिल पारवानी के सामने बयान दर्ज करवाए। मंत्री ने आरोपी दिनेश की मजिस्ट्रेट अनिल पारवानी के समक्ष शिनाख्त भी की। इससे पूर्व आरोपियों ने मंत्री से मिलकर अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी की गुहार की और राजीनामे या अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत मामले को निपटाने की अपील की। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष 22 अक्टूबर को पिलानी जाते समय मंत्री टीटी की सरकारी कार को जबरन रोककर वारदात का प्रयास किया गया था। हमीरवास थानाक्षेत्र में सड़क के बीच खड़ी कार में सवार कर्मपाल व दिनेश ने मंत्री की कार को रोका तथा चालक व सुरक्षाकर्मी से तकरार की। हालात देखते हुए चालक कार को निकालकर आगे बढ़ गया, तो दोनों आरोपियों ने अपनी गाड़ी से पीछा कर मंत्री की कार को ओवरटेक किया। उसके बाद मंत्री की कार के आगे लगे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को फाड़ते हुए चालक व सुरक्षाकर्मी के साथ हाथापाई भी की। चालक ने किसी तरह कार को वहां से निकाला और पिलानी पहुंचने के बाद खान मंत्री ने पुलिस को सूचना दी थी।

खान मंत्री का वकीलों ने किया स्वागत : सादुलपुर. बार एसोसिएशन की तरफ से कोर्ट परिसर में खान मंत्री सुरेंद्रपालसिंह टीटी का स्वागत किया गया।

खबरें और भी हैं...