सादुलपुर | राजस्थान किसानसभा तहसील कमेटी की बैठक सोमवार को हुई। रामदेवाराम की अध्यक्षता में हुई बैठक में राष्ट्रीय आह्वान पर 23 मई को जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित हल्ला बोल, पोल खोल कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। मंत्री शेरसिंह डांगी ने बताया कि बढ़ती डीजल व पेट्रोल दर पर रोक लगाने, जिले को अकाल घोषित करने, बिगड़ती कानून व्यवस्था, फसल बीमा क्लेम देने, नष्ट हुई फसल का मुआवजा देने, आवारा पशुओं की बाड़ाबंदी सरकारी स्तर पर करने, आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार भुगतान करने, निलंबित चंद्रकला को बहाल करने,े सहित अन्य मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर होने वाले कार्यक्रम में क्षेत्र से किसान भाग लेंगे। बैठक में कुरड़ाराम दमीवाल, खेमसिंह चौहान, ओमप्रकाश बिशु, प्रकाशचंद्र पूनिया, सविता आदि उपस्थित थे।