सादुलपुर | अखिल भारतीय किसानसभा तहसील कमेटी की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर मिनी सचिवालय पर मंगलवार सुबह 11 बजे ‘डेरा डालो, घेरा डालो’ आंदोलन किया जाएगा। उपाध्यक्ष भगतसिंह ने बताया कि बकाया बीमा क्लेम का भुगतान करने, किसान का कर्जा माफ करने, फसल की लागत का डेढ़ गुणा भाव देने आदि मांगों को लेकर प्रस्तावित आंदोलन में तहसील के किसान भाग लेंगे। इधर, बीमा क्लेम की मांग को लेकर दिया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को भी जारी रहा। धरने पर बनवारीलाल मूंड, रामसिंह, चंद्रपाल मौजूद थे।