सादुलपुर | बैरासर छोटा गांव में शराब के लिए रुपए नहीं देने पर एक 75 वर्षीय महिला को जान से मारने का प्रयास करने पर थाने में रूकमादेवी प|ी नत्थुराम नाई ने रिपोर्ट दी कि उसका पुत्र जयवीर शराबी है, जिसके कारण उसकी प|ी व बच्चे पीहर में रहते हैं। 20 मई काे उसके पुत्र ने उससे शराब के लिए 100 रुपए मांगे। मना करने पर उसके बेटे ने उसे देख लेने की धमकी दी। रात आठ बजे वह चारपाई पर लेटी हुई थी, तब बेटे ने उसे जान से मारने की नियत से ट्रेक्टर उसके ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया। वह नीचे गिर गई, तो बड़े पुत्र सतवीर व अन्य लोगों ने आकर छुड़वाया।