पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • भामरा गांव में जमीन विवाद को लेकर मां बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला

भामरा गांव में जमीन विवाद को लेकर मां-बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तारानगर | भामरा गांव में बुधवार को जमीन विवाद को लेकर घर में घुसकर मां-बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला करने के आरोप का मामला दर्ज हुआ है। कमलेश प|ी राकेश जाट निवासी सेऊवा ने रिपोर्ट दी कि वह पीहर आई हुई थी। उनके ताऊ के लड़के के साथ दीवार को लेकर विवाद चल रहा था। वे बुधवार को सुबह मिस्त्री को बुलाकर दीवार का निर्माण करवा रहे थे। इसी बात को लेकर सजना पु|ी सुरेश जाट व उनके लड़के संदीप व मोनू ने घर में घुसकर कुल्हाड़ी से हमला किया। जिसमें उसकी मां व उसके सिर पर चोटें आई।

जुआ खेलते दो गिरफ्तार : सादुलपुर | सिद्धमुख कस्बे में पुलिस ने दो जनों को ताश पर दांव लगाकर जुआ खेलते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। तीन पत्ती पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे सुरेंद्र पुत्र रामकुमार जाट निवासी दरियापुर व सतबीर पुत्र गुगनराम जाट निवासी धांगड़ा को रंगेहाथों गिरफ्तार कर 6910 रुपए जब्त किए।

खबरें और भी हैं...