पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • सरकारी स्कूल में मस्ती की पाठशाला आयोजित, बच्चों की शिक्षा पर जोर

सरकारी स्कूल में मस्ती की पाठशाला आयोजित, बच्चों की शिक्षा पर जोर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सादुलपुर. स्कूल में निरीक्षण करने पहुंची बिदिशा बॉस।

सादुलपुर | बिरमी बड़ी गांव के राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक स्कूल में एचडीएफसी बैंक के सहयोग से संचालित दिशा कार्यक्रम मस्ती की पाठशाला का गुरुवार को ट्रेनिंग कॉर्डिनेटर विदिशा बॉस ने निरीक्षण किया। शिविर में बच्चों की वैज्ञानिक सोच को विकसित करने पर कार्य किया जा रहा है। कक्षा सात व आठ के छात्र प्रदीप, मुकेश व केहरसिंह ने इंजेक्शनों के उपयोग से जेसीबी मॉडल, सोलर कूकर का निर्माण किया और अभिभावकों के समक्ष डेमो प्रस्तुत किए। अध्यापक अजय कुमार व अभिभावकों ने इस तरह के आयोजन की सराहना की। इस मौके पर सोमवीर, लिपिक जगमाल, तेजपाल व रामकुमार आदि उपस्थित थे। संचालन आरपी फूलसिंह धवन ने किया।

खबरें और भी हैं...