सादुलपुर | गांव सूरतपुरा के शहीद महेंद्रसिंह राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण शुक्रवार को होगा। ग्राम विकास अधिकारी कुलदीप राघव ने बताया कि सरपंच महेंद्रसिंह पूनिया की अध्यक्षता में होने वाले समारोह में मुख्य अतिथि सांसद राहुल कस्वा स्कूल में प्रार्थना स्थल शेड निर्माण, हॉल व कमरा निर्माण, इंटर लॉक खुर्रा निर्माण, पशु उप स्वास्थ्य केंद्र व शौचालयों का लोकार्पण करेंगे।