सादुलपुर | वीरेंद्र न्यांगली व अनिता कंवर की स्मृति में रविवार को ददरेवा गांव में निशुल्क कान, नाक व गला रोग शिविर लगाया जाएगा। उम्मेद न्यांगली ने बताया कि शिविर के लिए रजिस्ट्रेशन रविवार सुबह नौ से 12 बजे तक होगा। शिविर का उद्घाटन विधायक मनोज न्यांगली करेंगे।