सादुलपुर | सांखू चौराहे के पास स्थित शहीद स्मारक का लोकार्पण शनिवार सुबह 10 बजे होगा। अवकाश प्राप्त सैनिक संघ अध्यक्ष महासिंह ख्याली ने बताया कि समाज कल्याण बोर्ड चेयरमैन कमला कस्वा की अध्यक्षता में होने वाले कार्यक्रम में शहीदों की वीरांगनाओं को सम्मानित किया जाएगा। मुख्य अतिथि राजस्थान सैनिक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष प्रेमसिंह बाजौर तथा विशिष्ट अतिथि सांसद राहुल कस्वा होंगे।