सादुलपुर | कोटा में हुई 34वीं जूनियर, सब जूनियर महिला व पुरूष बॉक्सिंग स्टेट चैंपियनशिप में कालोड़ी गांव के निखिल पूनिया ने गोल्ड मेडल जीता है। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार पूनिया के पुत्र निखिल ने 34-36 भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंदी चितौड़गढ़ के जितेंद्र को पराजित कर गोल्ड मेडल हासिल किया।