सादुलपुर | जयपुर से सादुलपुर पहुंचे एसओजी के अधिकारियों ने कोर्ट रूम में फायरिंग व हार्ड कौर अपराधी की हत्या के मामले में गिरफ्तार नामजद आरोपी से पूछताछ की। एसएचओ भगवानसहाय मीणा के अनुसार एसओजी के अधिकारियों ने उक्त मामले में रिमांड पर चल रहे आरोपी मिंटू मोडासिया से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली।